फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   allahabad dalit student dilip saroj murders main accused vijay shankar arrested

इलाहाबाद: दलित छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी विजय शंकर गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
allahabad dalit student dilip saroj murders main accused vijay shankar arrested
हत्या

इलाहाबाद के दलित छात्र दिलीप सरोज कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के मुताबिक इलाहाबाद जोन के एडीजी ने विजय शंकर की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा था कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें कई जगहों पर दबिश दे रही थीं। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी रामदीन मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। रामदीन आरोपी टीटीई का ड्राइवर है। वीडियो फुटेज में टीटीई के अलावा एक दूसरा व्यक्ति बेसुध पड़े दिलीप पर ईंट से हमला करता दिख रहा है, वह रामदीन ही है। इसके अलावा एक और हमलावर ज्ञान प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा गया कि चौथा हमलावर ज्ञानप्रकाश है, साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले ज्ञानप्रकाश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed