{"_id":"572aed2b4f1c1b51795cdbfb","slug":"all-four-accused-convicted-in-keenan-reuben-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीनन-रुबेन हत्याकांड में सभी अभियुक्त दोषी करार, हुई उम्र कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीनन-रुबेन हत्याकांड में सभी अभियुक्त दोषी करार, हुई उम्र कैद
बीबीसी, दिल्ली
Updated Thu, 05 May 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
कीनन और रुबेन की फाइल फोटो
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक आदालत ने कीनन-रुबेन हत्याकांड में सभी चारों अभियुक्तों को हत्या का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जीतेंद्र राणा, सतीश, सुनील और दीपक नाम के अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
20 अक्टूबर 2011 को मुंबई के अंधेरी उपनगर के अंबोली इलाके में कीनन सांटोस और रुबेन फर्नांडिज की धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई थी।
छेड़छाड़ करते लड़कों से महिला मित्रों को बचाने के दौरान ये घटना घटी थी।
पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को हत्या के आरोप में और 17 लोगों को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में 30 प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले कर दिया था।