{"_id":"5a6596f04f1c1b77268b5a66","slug":"aligarh-gang-rape-with-minor-girl-student-and-make-video-accused-threatened-to-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को खाली पड़े मकान में धोखे से बुलाया, फिर जो हुआ उसे जान पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा को खाली पड़े मकान में धोखे से बुलाया, फिर जो हुआ उसे जान पुलिस भी रह गई हैरान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर में अलीगढ़ रोड पर सड़क किनारे खाली पड़े मकान में धोखे से 17 वर्षीय किशोरी को बुलाने के बाद चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाने का विरोध किया तो किशोरी की पिटाई भी की। किसी को इसकी जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वारदात से डरी सहमी किशोरी ने दो दिन बाद परिजनों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। रविवार को किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात शुक्रवार की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर मूलचंद्र नामक व्यक्ति के खाली पड़े मकान में गांव के ही एक युवक ने किशोरी को धोखे से बुला लिया। किशोरी वहां पहुंची तो मौजूद चार युवकों ने उसे दबोच लिया। बारी-बारी चारों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के साथ वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने का विरोध करने पर किशोरी को पीटा। सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने एवं जान से मारने की धमकी मिलने से भयभीत किशोरी दो दिन तक सहमी रही। परिजनों के पूछने पर रविवार को उसने परिजनों को सारी दास्तां बताई। किशोरी के पिता ने कुलदीप, विनीत, काकुल और दीपक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं इस मामले में अर्पित कपूर, थाना प्रभारी का कहना है कि, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।