फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   akhilesh speaking on child death in gorakhpur, said yogi government responsible for this incident

अखिलेश बोले-मासूमों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं, योगी जिम्मेदार

Wed, 16 Aug 2017 05:01 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Wed, 16 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
akhilesh speaking on child death in gorakhpur, said yogi government responsible for this incident
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर प्रदेश सरकार की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। जिस तरह तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई और सरकार की ओर से आए विरोधाभासी बयानों से जांच की दिशा पहले से ही तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मासूमों की मौत पर सियासत नहीं होनी चाहिए लेकिन दोषियों को बचाने की कोशिश भी प्रदेश सरकार बंद करे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सड़क मार्ग से गोरखपुर आए थे। वे खोराबार के बेलवार और पिपरौली ब्लॉक के पिपरौली ब्लॉक में इंसेफेलाइटिस से मृत दो मासूमों के घरवालों से मिलने पहुंचे थे। पत्रकारों से रूबरू पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बताए कि ऑक्सीजन खत्म होने से मौत हुई थी कि नहीं, क्योंकि डीएम का बयान है कि कुछ देर के लिए लिक्विड ऑक्सीजन सप्लाई ब्रेक हुई थी। सच तो यह है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि सड़क से सदन तक उन्होंने इंसेफेलाइटिस की लड़ाई लड़ी है। वे बताएं कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब तक क्या किया? सपा सरकार में सभी अस्पतालों में हेल्थ इंफार्मेशन की व्यवस्था की गई थी, ताकि गंभीर बीमारियों के बारे तत्काल पता चलें। भाजपा सरकार ने यह व्यवस्था बंद कर दी। हर स्वास्थ्य केंद्र पर इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर खोला गया था, जो वर्तमान में काम नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

akhilesh speaking on child death in gorakhpur, said yogi government responsible for this incident
सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह बंद कराना सरकार का काम है लेकिन किसी एक वर्ग को टारगेट कर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। मुझे याद है कि मुख्यमंत्री ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में दौरे के दौरान ही प्राइवेट प्रेक्टिस बंद करने की चेतावनी दी थी, इसे बंद करना सरकार की जिम्मेदारी है। 

इसके बाद देर शाम वे सड़क मार्ग से ही लखनऊ रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व मंत्री विनोद उर्फ पंडित सिंह, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, एमएलसी सीपी चंद, जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव आदि मौजूद रहीं।
इनसेट

सभी मासूमों के घरवालों को दो-दो लाख देगी सपा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए सपा हमेशा खड़ी रही है। मेडिकल कॉलेज की घटना में मृत सभी मासूमों के घरवालों को पार्टी अपने सदस्यता शुल्क से आई रकम में से दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद देगी। एक लाख जल्द मुहैया कराएंगे और एक लाख रुपये पार्टी के किसी बड़े नेता की मौजूदगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed