फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   After rape a woman was thrown from the fourth floor

युवती की आबरू लूटकर नग्न हालत में चौथी मंजिल से फेंका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 13 Aug 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Aug 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
After rape a woman was thrown from the fourth floor
फाइल
दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शर्मसार करने वाली और एक घटना सामने आयी है। एक युवक ने 20 साल की युवती से रेप करने के बाद उसे नग्न अवस्था में मकान की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो एक युवक को भागता देख पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बेगमपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल के मुताबिक आरोपी की पहचान रामा विहार निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह पांच सितारा होटल में काम करता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। रामा विहार डी ब्लॉक के एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान के नीचे पुलिस ने एक युवती को नग्न अवस्था में लहूलुहान पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से खून से सनी युवती के टीशर्ट व ईंट को अपने कब्जे में कर लिया।  पुलिस को मौके पर दो युवक-युवती मिले। उसने युवती को पहचानने की बात कही। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती उसकी दोस्त है। उनके माध्यम से ही पीड़िता दीपक से मिली थी।

बृहस्पतिवार को दीपक ने सभी दोस्तों के साथ एक ही बुलेट पर सवार होकर कनॉट प्लेस घुमने का प्रोग्राम बनाया। रास्ते में चेकिंग होने की वजह से पुलिस ने उसकी बुलेट जब्त कर ली। उसके बाद सभी वापस ऑटो में बैठकर बेगमपुर जाने लगे। रामा विहार के पास दीपक ने अपनी कार लाकर सभी को पहुंचाने की बात कही और युवती को अपने साथ ले गया।


लेकिन काफी देर होने पर युवक-युवती दीपक व अपनी दोस्त की तलाश करने लगे। इसी दौरान उन लोगों ने पुलिस को देखा और वहां उसकी दोस्त जख्मी हालत में पड़ी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू कर दी और शनिवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed