क्रिकेट सट्टेबाजी के रैकेट में बॉलीवुड एक्टर का साला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की सट्टेबाजी में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बॉलीवुड अभिनेता के साले अमित अजित गिल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने गिल को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे तीन अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मुंबई पुलिस ने सटोरियों यानी सट्टा खेलने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमित के खिलाफ उसी के तहत कार्रवाई हुई है। अमित एक अभिनेता का साला बताया जा रहा है लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पिछले दिनों बांद्रा क्राइम ब्रांच ने भी छह सटोरियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस की मानें तो अभिनेता का साला बांद्रा क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नेटवर्क में था। जांच में पता चला है कि सट्टेबाजी के लिए खास तौर पर सॉफ्टवेयर बनाया गया था, जिसे हॉलैंड में एक सर्वर से लिंक किया गया था। इस सॉफ्टवेयर को इसलिए बनाया गया था कि पुलिस पकड़े भी तो कोई सबूत न मिले।
पुरानी परंपरा के तहत सट्टेबाजी के लिए डायरी बनाई जाती है
सॉफ्टवेयर को सर्वर से लिंक करने के लिए आईपी एड्रेस पर कोड वर्ड टाइप करना होता था। क्राइम ब्रांच को सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सारा राज खुल गया। क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरानी परंपरा के तहत सट्टेबाजी के लिए डायरी बनाई जाती है।
लेकिन, चार साल पहले आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद सटोरियों ने डायरियों की जगह लैपटॉप एवं कंप्यूटर का सहारा लेने लगे। जब उनके लैपटॉप जब्त किए जाने लगे, तो सटोरियों ने ऐसे सॉफ्टवेयर की खोज की जिसमें बिना कोड वर्ड के कुछ दिखे नहीं।
इस मामले में हांगकांग के नागरिक नितेश खेमरानी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए वह हांगकांग से मुंबई शिफ्ट हुआ था।