{"_id":"57c94b664f1c1b7f042cbbb6","slug":"accused-planed-to-kill-whole-family-for-his-name-in-delhi-police-top-ten-criminals-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिमिनल्स की लिस्ट में अव्वल आने के लिए बनाया फैमिली के मर्डर का प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिमिनल्स की लिस्ट में अव्वल आने के लिए बनाया फैमिली के मर्डर का प्लान
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
Updated Fri, 02 Sep 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
जेल
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो क्रिमिनल्स की टॉप- 10 लिस्ट में शामिल होने के लिए हत्याएं करना चाहता था। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस ने यह लिस्ट आरोपियों पर नजर रखने के लिए बनाई थी, लेकिन इसका उल्टा असर दिख रहा है। एक तरफ मर्डर करना बड़ा अपराध है, लेकिन उसकी लिस्ट में शामिल होने की शौहरत आरोपियों को और क्राइम करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह पहले ही दो मर्डर कर चुका था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। ज्वाइंट कमीनश्नर रवींद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार हुए जयवीर उर्फ मोनू (30) के पास से एक पिस्तौल और 5 गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह एक विरोध गैंग के फैमिली मेंबर्स के मर्डर की तैयारी कर रहा था। खबरों के अनुसार लिस्ट में शामिल होने पर क्रिमिनल्स का कहना है कि अगर लिस्ट में नाम आ जाता है तो उनका डर ज्यादा बन जाता है और पहचान भी पॉपुलर हो जाती है।
विज्ञापन