नहीं हो रहा था बच्चे का दाखिला, जेल में रेपिस्ट से रचानी पड़ी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के पुरुलिया में एक रेप पीड़िता को अपने बच्चे के एडमिशन के लिए रेपिस्ट से शादी करनी पड़ी है। दरअसल बच्चे के एडमिशन के लिए हर स्कूल के फॉर्म में बच्चे के पिता का नाम पूछा जाता था। जिससे परेशान मां होकर मां को ये कदम उठाना पड़ा है।
उसने सजा काट रहे रेपिस्ट से जेल में ही शादी कर ली ताकि उसके बच्चे को पिता का नाम मिल जाए। मां ने 8 साल बाद ये फैसला लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रेपिस्ट का नाम मनोज कुमार है और उसे 29 दिसंबर को इस मामले में दोषी करार दिया गया। उसे साल 2010 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दो महीने बाद ही उसके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप भी लगा।
पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बच्चे को स्कूल में दाखिले के लिए उसने कई स्कूलों के चक्कर कांटे, लेकिन हर जगह एक सवाल उसके सामने आकर खड़ा हो जाता था कि बच्चे के पिता का नाम क्या है। लेकिन, अब बच्चे के दाखिले के लिए मां को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
स्कूल में दाखिले के दौरान पूछा जाता था पिता का नाम
पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बच्चे को स्कूल में दाखिले के लिए उसने कई स्कूलों के चक्कर कांटे, लेकिन हर जगह एक सवाल उसके सामने आकर खड़ा हो जाता था, बच्चे के पिता का नाम। हालांकि, इस दौरान पीड़िता की ओर से रेपिस्ट पर शादी का दबाव बनाया जाता था, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई।