फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young man murder and then body thrown into the farm in Moradabad of Uttar Pradesh

युवक की बेरहमी से हत्या, बोरे में बंद मिले शव को देखकर सिहर गई पुलिस

Wed, 17 Jan 2018 11:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
a young man murder and then body thrown into the farm in Moradabad of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
पहले युवक की गंड़ासे से वार कर बेरहमी से हत्या की। इसके बाद युवक के शव के साथ और भी दरिंदगी की गई। बोरे में बंद मिले शव को जब पुलिस ने खोला तो वह भी सिहर उठी। जानिए
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। बिलारी इलाके में कातिलों ने एक युवक को गंड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर नृशंसता से मार डाला। हत्यारों ने उसका गुप्तांग भी काट दिया। कातिल शव को एक बोरे में बंद करके जंगल में फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कातिलों ने युवक पर गंड़ासे जैसे किसी हथियार से 50 से अधिक वार किए थे। गुप्तांग काटने से पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलारी थाना इलाके में अभनपुर कुंदरकी और मुंडिया भीकम के बीच संपर्क मार्ग के किनारे बुधवार सुबह ग्रामीणों को जंगल में एक शव पड़ा दिखा। शव बोरे में बंद था। जिसका आधा हिस्सा बोरे में था। ऊपर का हिस्सा पहले चादर और ऊपर कंबल में लिपटा था।

a young man murder and then body thrown into the farm in Moradabad of Uttar Pradesh
सांकेत‌िक च‌ित्र
थोड़ी देर में मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ने के खेत में पड़े शव को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कातिलों ने युवक के सिर और चेहरे पर गंडासे जैसे किसी हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। 

कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए युवक के चेहरे को बुरी तरह क्षत विक्षत कर दिया। युवक का गुप्तांग भी कटा मिला। मौके पर काफी खून पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि युवक को हत्या के कुछ देर बाद ही यहां लाकर डाला गया है। 

मौका ए वारदात पर ईख में दूर तक गन्नों पर खून था। जिससे लगता है कि कातिल बोरे को घसीटकर वहां तक लाए। तीस वर्षीय युवक ने जींस और शर्ट पहनी थी। पुलिस के मुताबिक युवक पहनावे से किसी संपन्न परिवार का लगता है। 

आसपास के ग्रामीण युवक की पहचान नहीं कर सके। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को बोरे और कंबल में लपेटकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य जंगल में फेंका गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed