फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A young man found in the offensive condition with girl in Bijnor of Uttar Pradesh

घर में प्रेमी के साथ ऐसी हालत में मिली बहन, देखकर भाई की शर्म से झुक गईं आंखें और फिर...

Wed, 10 Jan 2018 07:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
A young man found  in the offensive condition with girl in Bijnor of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
घर में बहन अपने प्रेमी के साथ ऐसे हालात में मिली कि भाई की आंखें शर्म से झुक गई। इसके बाद जो हुआ हर कोई हैरान रह गया। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। हल्दौर इलाके के एक गांव के युवक को अपने घर पर अकेली प्रेमिका से दिन में मिलना महंगा पड़ गया। अचानक अपने घर पहुंचे युवती के भाई ने प्रेमी युवक को दबोच लिया। 

पढ़ें:- कमरे से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, लोगों ने खोला तो उड़ गए होश
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक की चारपाई से बांधकर जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवती का उसी के गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजन सोमवार की सुबह अपने पावर कोल्हू पर काम करने गए हुए थे। घर पर युवती अकेली थी। इसी बीच युवती का प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। अचानक युवती का भाई अपने घर पहुंचा, तो उसे देखकर प्रेमी युवक घर के कमरे की टांड पर छिपकर बैठ गया। 

A young man found  in the offensive condition with girl in Bijnor of Uttar Pradesh
युवती के भाई ने प्रेमी युवक को टांड से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक को चारपाई से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। 

पढ़ें:- रेलवे लाइन पर इस हाल में मिले प्रेमी युगल, ‌परिवारवाले जान गए थे इनका राज

आरोपी युवक को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी युवक को अपने संग ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed