फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   couple caught at home in Shamli of Uttar Pradesh

कमरे से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, लोगों ने खोला तो उड़ गए होश

Tue, 09 Jan 2018 07:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
couple caught at home in Shamli of Uttar Pradesh
एक कमरे का गेट बंद था, उसके अंदर से अजीब सी आवाजें आ रहीं थीं, जब लोगों ने गेट खोला तो उनके होश उड़ गए, जानिए कमरे के अंदर क्या मिला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। कोतवाली इलाके की एक कलोनी में स्थित मकान के एक कमरे में लोगों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। 

पढ़ें:- अधूरी रह गई Love story, प्रेमी ने खाया जहर, फांसी के फंदे पर लटकी प्रेमिका

दरअसल हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि एक कमरे के अंदर प्रेमी युगल हैं, मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने प्रेमी युगल को रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक दूसरे समुदाय का था। इस वजह से हिंदू संगठनों ने वहां पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को हिदायत देकर उसके परिजनों के सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कोतवाली इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक और शामली की एक युवती झिंझाना रोड पर स्थित एक अस्पताल में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

couple caught at home in Shamli of Uttar Pradesh
इस बीच युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। रविवार की शाम युवक युवती को एक मोहल्ले में स्थित एक कमरे में लेकर पहुंचा और कमरे का गेट बंद कर लिया। इस पर मकान मालिक ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। 


जिसके बाद उसने हिंदू संगठन के लोगों को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और युवक-युवती को पकड़ लिया। युवक दूसरे समुदाय का होने के कारण वहां पर हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। 

उन्होंने युवक को पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed