{"_id":"59b2f44f4f1c1bea7f8b528d","slug":"a-woman-trying-to-rape-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर पति को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर पति को मारी गोली
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदों ने खेत पर गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर पहुंचे पति ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
घटना बुलंदशहर जिले के स्याना की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला से गांव के ही कुछ लोगों ने रेप की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर पहुंचे पति पर आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे पति घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पति की तहरीर पर स्याना कोतवाली में तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पढ़ें:- सहकर्मी से किया रेप, वीडियो बना दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान और उसकी पत्नी साझेदारी में लिए गए धान के खेत में स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी मनवीर सिंह प्रमुख के ट्यूबवेल पर पानी पीने गई। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव के ही दिनेश, वेदप्रकाश तथा अजीत ने किसान की पत्नी को अकेला देख पकड़ लिया और जबरन ईंख के खेत में खींचते हुए ले गए।

आरोपियों ने महिला से रेप की कोशिश की। पत्नी की चीख सुनकर पति बदहवास मौके की तरफ दौड़ा। आरोप है कि महिला के पति को आते हुए देख दिनेश ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली पेट को छूती हुई निकल गई। हमले में पति घायल होकर गिर पड़ा।
पढ़ें:- सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि की भांजी को घर से उठाया, दुष्कर्म की कोशिश
गोली चलने की आवाज और शोरशराबा सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आनन-फानन में घायल पति को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।