{"_id":"59aecb974f1c1baf078b46dc","slug":"rape-attempt-from-relative-of-bjp-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि की भांजी को घर से उठाया, दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि की भांजी को घर से उठाया, दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश
- फोटो : google
सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि की भांजी को दबंग घर से उठा कर ले गए। खेत पर ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ हाथ पांव बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी घर से महिला का कीमती सामान भी फायरिंग करते हुए ले गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है।
थाने में दी तहरीर में जनप्रतिनिधि की भांजी ने बताया कि सोमवार की मध्य रात वह अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय असलाहों से लैस होकर ग्राम प्रधान का बेटा अब्दुल रब अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घर पर जा धमका और सामान चोरी करके ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे घर से मुंह में कपड़ा ठूंस जबरन उठाकर ले गए।
घर से ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ खेत में उसी की साड़ी से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने आरोपियों पर घर से कीमती सामान ले जाने का भी आरोप लगाया है। खेत पर ले जाने के बाद महिला के पति ने यूपी-100 डायल पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जनप्रतिनिधि की भांजी ने थाना जसरथपुर में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है।

Trending Videos
मौके पर पहुंचे एसएसपी
घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि महिला का करीब छह साल से दबंग खेत पर कब्जा किए हुए थे। जिसे उसने प्रशासन की मदद से करीब 15 दिन पहले कब्जा मुक्त कराया है। आरोप है जमीन कब्जा मुक्त होने के बाद ही महिला के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।
मामले में एटा एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि मैं घटनास्थल पर पहुंचा था। पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने को कहा गया है।