फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a woman Murdered after gangrape in Allahabad of Uttar Pradesh

गैंगरेप के बाद महिला से दरिंदगी, ऐसे हाल में मिले शव को देखकर सिहर उठे गांववाले

Sun, 19 Nov 2017 12:32 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 19 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
a woman Murdered after gangrape in Allahabad of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ गैंगरेप किया गया और फिर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। फूलपुर के खंसार गांव में शुक्रवार रात एक महिला की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हाथों और पैरों को काटा गया था। उसके चेहरे पर वजनी पत्थर से प्रहार किया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- कुकर्म के बाद बच्चे के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख सकते में आई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की स्थिति और अस्त व्यस्त कपड़ों से आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ सामूहिक दुराचार भी किया गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी के बाद पुलिस पहुंची। फिलहाल, अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

खंसार गांव में शनिवार सुबह लोगों ने एक महिला की क्षतविक्षत लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद महिला की शिनाख्त स्व. रामचंद्र भारतीय की पत्नी सीता देवी (40) के रूप में हुई। 

a woman Murdered after gangrape in Allahabad of Uttar Pradesh
महराजगंज - फोटो : SELF
कातिलों ने सीता के शव पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। हाथ और पैरों को काट दिया गया था। शरीर के कई टुकड़ों को पुलिस ने आसपास से इकट्ठा किया। उसके चेहरे पर भारी पत्थर से प्रहार भी किया गया था, जिससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।

पास में ही पुवाल के ढेर में सीता की चप्पल, कान की बाली और सिर के बाल मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। सीता के पति की करीब दस वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके एक बेटा 17 साल का धीरज है। वह इस समय सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 

पढ़ें:- युवक की बेरहमी से हत्या, बंद पड़े प्लास्टिक के बोरे को खोला तो इस हालत में मिला शव

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि सीता के घरवालों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। सीता के जेठ सत्यनारायण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पता चला है कि सीता अकेली रहती थी। 

कुछ लोगों का उसके घर आना जाना था। उन लोगों के बारे में तहकीकात की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को उठाया भी गया है। घटना की सूचना पर एसपी गंगापार सुनील कुमार, सीओ जीतेंद्र गिरी के साथ ही फोरेंसिक टीम भी फील्ड यूनिट के साथ वैज्ञानिक मनीषा सिंह, सहायक जाकिर हुसैन के साथ मौके पर पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed