{"_id":"5999e1f94f1c1beb258b4786","slug":"a-student-was-killed-by-acid-attack-by-some-unknown-persoon-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या का बदला लेने के लिए छात्र को मार डाला, शव के साथ किया ये घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए छात्र को मार डाला, शव के साथ किया ये घिनौना काम
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तिर्वा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बेरहमों ने उसके शरीर और चेहरे को तेजाब से जला भी दिया, ताकि पहचान न हो सके। अपहर्ताओं की तलाश में लगी पुलिस ने पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया।
दोनों की निशानदेही पर गुरसहायगंज रामाश्रम के पास काली नदी के किनारे से शव को बरामद किया गया। शुरुआती जांच में हत्या के बदले में हत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फर्रुखाबाद के मारवाड़ी मोहल्ला कादरी गेट निवासी महेश जाटव का पुत्र विशाल (12) की बड़ी बहन ज्योति तिर्वा कोतवाली के फगुहा गांव में ब्याही है।
विशाल करीब छह साल से बहन के यहां रहकर पढ़ाई-लिखाई करता था। शुक्रवार की शाम वह साइकिल से फगुहा भट्ठे के पास दुकान से बेसन खरीदने गया था। घर लौटते समय ही उसका अपहरण कर हो गया था।

विशाल की मां राधा देवी ने मारवाड़ी मोहल्ला निवासी अनिल, भारत, लक्ष्मी व भोलेपुर फतेहगढ़ निवासी हरिओम के खिलाफ रंजिश के चलते बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि इसी सिलसिले में भारत और हरिओम को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने विशाल की गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार की।
पुलिस की जांच में पता चला कि हत्यारोपी भारत के भाई सोनू का मृतक की एक संबंधी से प्रेम प्रसंग था। 26 जून 2017 की रात मृतक के भाई सनी जाटव ने सोनू की हत्या कर दी थी। तिर्वा कोतवाली के मुताबिक भारत ने भाई सोनू की हत्या का बदला लेने के लिए विशाल का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया।