{"_id":"598f18174f1c1b061c8b48d4","slug":"a-soldier-jagram-singh-lost-his-life-in-ceasefire-violation-by-pakistan-army-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद एक घायल, महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
LoC पर पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद एक घायल, महिला की मौत
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
नायब सुबेदार जगराम सिंह तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। कृष्णा घाटी इलाके में हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। संघर्ष विराम के दौरान पाकिस्तान की सेना की गोली लगने से मध्यप्रदेश के रहने वाले भारतीय जवान नायब सुबेदार जगराम सिंह तोमर शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल हो गया
पाक गोलाबारी से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पाक के स्नाइपर शॉट से जेसीओ शहीद हुआ है। भारत ने भी पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को एक ही दिन में पाक सेना ने जिले की मेंढर तहसील के गोल्द गांव में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पहली घटना में जहां शनिवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार की चपेट में आने से गोल्द गांव में महिला राकिया बी की मौत हो गई।
वहीं, देर शाम करीब पौने पांच बजे पाकिस्तान की 642 मुजाहिदीन रेजीमेंट की तरफ से मेंढर तहसील के ही बलनोई सेक्टर के सोना गली क्षेत्र में भारतीय सेना की 15 महार रेजीमेंट की अग्रिम चौकी एफ डीएल बाला पर स्नाइपर राइफल से गोलियां दागी गईं, जिसमें महार रेजीमेंट के एक जेसीओ मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शहीद जेओसी नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर (42), गांव तरसाना, पोस्ट आफिस पोरसा, जिला मुरैना, मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर के उनकी पत्नी ओमवती देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घायल जवान की पहचान सिपाही मोहित कुमार 15 महार रेजीमेंट के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि पाक सेना की तरफ से मेंढर तहसील में चार दिन में स्नाइपर शॉट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 8 अगस्त को पाक सेना के स्नाइपर शॉट में कुमाऊं रेजीमेंट का एक सिपाही वन सिंह शहीद हो गया था।
आपको बता दें कि शनिवार तड़के करीब सवा पांच बजे मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 801 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकी 1302 से भारतीय सेना की 21 पंजाब रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों 481 एवं 482 के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इस दौरान गांव गोल्द निवासी मोहम्मद बशीर की पत्नी राकिया बी अपने घर के बाहर नमाज पढ़ने की तैयारी में वजू कर रही थी। तभी एक मोर्टार शेल एकदम उनके पास आकर गिरा। इससे उनका चेहरा और पेट के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
J&K: A 42-year-old soldier Nb Sub Jagram Singh Tomar lost his life in ceasefire violation by Pakistan Army in KG sector at around 5 PM. pic.twitter.com/XtxMgI4hIw
— ANI (@ANI) August 12, 2017विज्ञापन