फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a snake is bitting a man for eight days continue in aligarh

युवक को आठ दिनों से लगातार डस रहा है सांप, जानिए इस रहस्य का राज !

Mon, 21 Aug 2017 12:17 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
a snake is bitting a man for eight days continue in aligarh
फाइल
अलीगढ़ के विजयगढ़ में चमत्कार हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यहां एक युवक के साथ हो रही घटना ने इसकी पुष्टि की है। जी हां सांपों को लेकर वैसे तो अनेक चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ चुकी हैं पर क्षेत्र के गांव बिस्तौली में पिछले कुछ दिनों से बड़ी रहस्यमय घटना हो रही है।
विज्ञापन


गांव के एक युवक को सांप आठ दिनों से लगातार डस रहा है। जिससे परिवार के लोग काफी भयभीत हैं। सर्प अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य को नही दिखाई दिया है। वह जिस युवक को डस रहा है, उसी को दिखाई देता है लेकिन डसने के बाद। वह तुरंत भाग जाता है, डसने के निशान साफ दिखाई देने लगते हैं। इस अनोखे मामले से बायगीर भी काफी हैरान और चिंतित हैं।
विज्ञापन



 

a snake is bitting a man for eight days continue in aligarh
फाइल
बिस्तौली  निवासी जितेंद्र (21) रविवार की सुबह मकान के बाहर तख्त पर लेटा था। वहां परिवार के कुछ लोग भी बैठे थे, तभी अचानक सर्प ने उसे काट लिया जिससे घर के सदस्यों में कोहराम मच गया। आनन फानन में बायगीरों को बुलाकर उसका उपचार कराया गया।

काटने का सिलसिला आठ दिन पहले से चल रहा है। भयभीत परिजन युवक के आसपास बैठकर उसकी रखवाली करते हैं परंतु आजतक परिजनों को वह सर्प दिखाई नहीं दिया है। वह जब काटकर भागता है तो केवल पीड़ित युवक को ही दिखाई देता है। उसके काटने की पहचान निकले हुए खून से होती है।

​समस्या का अभी तक कोई समाधान नही निकला है। परिवार एवं गांव में इस बात को लेकर काफी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed