{"_id":"599b1dca4f1c1bcc058b466f","slug":"a-passenger-jumped-to-injured-from-train-to-afraiding-the-ticket-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीटीई से बचने को ट्रेन से कूदा यात्री, एक घंटे तक तड़पता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीटीई से बचने को ट्रेन से कूदा यात्री, एक घंटे तक तड़पता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल
मुरादाबाद में एक ट्रेन यात्री ने टीटीई से बचने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी। वो सामान्य टिकट लेकर स्लीपर में सफर कर रहा था। बिहार के सहरसा से दिल्ली चलने वाली पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री गोविंद नगर क्रासिंग के पास नीचे कूद गया। इस घटना में उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के सहरसा जनपद के हुसैनपुर निवासी नरेश शर्मा पुत्र महेंद्र कुमार शर्मा हरियाणा के गुड़गांव में राजमिस्त्री का कार्य करता है। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। घर रुकने के बाद वह दोबारा सोमवार को गुड़गांव जा रहा था। नरेश ने बताया कि उसने जनरल टिकट लिया था। जनरल कोच में ही वह सफर भी कर रहा था।
लेकिन सफर के दौरान वह रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए ट्रेन से उतर गया था। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। वह भागते हुए ट्रेन में सवार हो गया। लेकिन धोखे से वह स्लीपर कोच में चढ़ गया था। उसने सोचा कि वह अगले स्टेशन पर कोच बदल लेगा। लेकिन उससे पहले ही टीटीई ने उसे पकड़ लिया था। टीटीई ने उसका टिकट छीन लिया और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उसे पुलिस के हवाले करने की धमकी दी।

Trending Videos
एक घंटे तक घायल अवस्था में तड़पता रहा नरेश शर्मा
फाइल
नरेश घबराकर गोविंद नगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से नीचे कूद गया था। इस घटना में उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई थीं। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। नरेश ने बताया कि उसके परिवार में एक भाई, मां-बाप और पत्नी है। उसे टीटीई ने धमकी दी कि वह उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी डर में वह ट्रेन से कूद गया था।
एक घंटे तक घायल अवस्था में तड़पता रहा नरेश शर्मा
नरेश शर्मा गोविंद नगर के पास पुरबिया ट्रेन से कूद गया था। उसके दोनों पैर और शरीर में कई जगह चोटें आई थीं। वह मौके पर ही घायल अवस्था में पड़ा दर्द से तड़पता रहा। लोगों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।