{"_id":"59a825b84f1c1b50738b494c","slug":"a-minor-girl-raped-up-to-18-months-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से 18 महीने तक रेप, गर्भवती हुई तो महिला के साथ मिलकर कर दिया कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से 18 महीने तक रेप, गर्भवती हुई तो महिला के साथ मिलकर कर दिया कांड
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ 18 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब नाबालिग गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। जोया के डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव की नाबालिग लड़की को धमकाते हुए उसका रिश्तेदार 18 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की जब गर्भवती हो गई तो पांच माह का गर्भपात करा दिया।
पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित पिता ने कोर्ट से मदद की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता के मुताबिक उसकी 17 साल की बेटी है। आरोप है कि उसके बेटे का साला 18 माह से उसकी बेटी को धमकाते हुए दुष्कर्म कर रहा था। इसी बीच लड़की पांच महीने की गर्भवती हो गई। बेटे के साले को जब इस बात का पता चला तो उसने गांव की ही एक महिला से मिल कर बेटी का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
गर्भपात के बाद जब बात खुली तो उसने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर अदालत से मदद की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने महबूब निवासी गांव मीरा सराय की मढैय्या थाना अमरोहा देहात और रुखसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं।