{"_id":"59ac43d54f1c1b1a278b5023","slug":"a-milk-dealer-is-arrested-with-invalid-currency-in-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9 लाख 72 हजार की पुरानी करेंसी के साथ दूध व्यापारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9 लाख 72 हजार की पुरानी करेंसी के साथ दूध व्यापारी गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: अविजय हरित
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
noteban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थैफ्ट एंड डिटेक्शन टीम ने रविवार दोपहर को 9 लाख 72 हजार रुपये की पुरानी करेंसी के साथ दूध व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दूध के ड्रम में पुरानी करेंसी भर रखी थी। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
दरअसल, एंटी व्हीकल थैफ्ट एंड डिटेक्शन टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को दोपहर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुरानी करेंसी के लाखों रुपये लेकर शहर में आ रहा है। मुखबिर ने बताया कि था कि आरोपी पेशे से दूध व्यापारी है।
उसने दूध के ड्रम में रुपये भर रखे हैं। इस पर टीम ने कई जगहों पर नाकेबंदी कर दी। एक टीम दिल्ली बाईपास पर सेंध लगाकर खड़ी हो गई। तभी आरोपी झज्जर की एक बस से नीचे उतरा। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
उसके पास दूध के ड्रम थे। बाद में पुलिस ने आरोपी और उसके ड्रम की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके ड्रम से पुराने नोटों के पैकेट मिले। सभी नोट पुराने एक हजार और 500 रुपये के थे। जब इनकी गिनती की तो कुल रकम 9 लाख 72 हजार रुपये थे।
इनमें 500 के 312 नोट और 1 हजार के 816 नोट हैं। आरोपी की पहचान झज्जर के गांव खुमाई निवासी संदीप के रुप में हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर सहित एएसआई सतीश, हेड कांस्टेबल रघु, हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल सतीश शामिल रहे।

दिल्ली के लक्ष्मणपुरी में सप्लाई होने थे पुराने नोट
old currency
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के लक्ष्मणपुरी में सारे नोट लेकर जा रहा था। यहां पर संदीप को विक्की नाम के युवक से मिलना था। विक्की ने ही पुराने नोटों को बदलने की जिम्मेदारी ली थी।
आरोपी ने बताया कि गुरु ग्राम के पालम विहार निवासी कृष्ण ने उसकी मुलाकात विक्की से करवानी थी। कृष्ण ने संदीप से बताया था कि 1 हजार और 500 के नोट बंद होने के बाद भी कई बार विक्की ने लोगों के पुराने नोट बदलवाए थे।
1 लाख प्रतिबंधित नोट के बदले मिलने थे 30 हजार
संदीप को एक लाख प्रतिबंधित नोट के बदलते विक्की से 30 हजार रुपये मिलने थे। विक्की ने संदीप से फोन पर बात करके कहा था कि वह पुराने नोटों के एक लाख रुपये लेकर बदले में तीस हजार रुपये देगा।
क्योंकि कई स्तर पर अधिकारियों को रुपया देना पड़ता है। संदीप 30 हजार रुपये लेने के लिए ही राजी हो गया था। विक्की ने ही संदीप को दूध के ड्रम में रुपये भरकर लाने का आइडिया दिया था। संदीप को पहले रोहतक में किसी आदमी से मुलाकात करनी थी। इसके बाद वह उस आदमी को लेकर विक्की के पास जाता।

व्यापार के लिए लिया था लोन, तुरंत हो गई नोटबंदी
invalid Currency
पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि वह सारे रुपये उसके ही हैं। संदीप का दावा है कि उसके पिता ने व्यापार बढ़ाने के लिए नोटबंदी से कुछ दिन पहले ही बादली के पंजाब नेशनल बैंक से क्रेडिट कार्ड पर पांच लाख रुपये का लोन लिया था।
सभी नोट एक हजार और 500 के थे। तभी सरकार ने 1000 और 500 के नोट बंद कर दिये। जब पुराने नोट जमा करने की अंतिम तिथि खत्म हो गई तो परिवार को लोन के बारे में पता चला। कई बार जमा करवाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। तभी से संदीप नोटों को बदलने की फिराक में लगा हुआ था। उसने कई लोगों से संपर्क किया था।
4 लाख 72 हजार रुपये आये थे उधार
संदीप ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को करीब पौने पांच लाख रुपये का उधार दे रखे थे। उसने भी नोटबंदी के दौरान एक हजार और 500 के नोट के 4 लाख 72 हजार रुपये दिये थे। संदीप के पिता ने यह नोट भी लोन के रुपये के साथ ही रख दिये थे।
काफी कोशिशों के बाद जब नोट नहीं बदले गये तो संदीप ने एक लाख रुपये के पुराने नोट देकर 30 हजार रुपये लेने पर हामी भरी। ताकि कुछ तो फायदा हो सके। अब पुलिस सोमवार को संदीप के घर पर भी छापेमारी करेगी।