{"_id":"59ab8ee64f1c1b746a8b473e","slug":"a-married-women-makes-illegal-relationships-with-cousin-brother-in-fatehabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भाई' से अवैध संबंध थे विवाहिता के, न तो पति सह पाया न बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'भाई' से अवैध संबंध थे विवाहिता के, न तो पति सह पाया न बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसे भाई मानती थी, उसी से अवैध संबंध बना लिए विवाहिता ने। पता चला तो न तो उसका पति ये बात सह पाया और न बेटा।
विज्ञापन
दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। एडीजे डीआर चालिया की अदालत ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना की सरोज और न्यू मॉडल टाउन के रघुबीर को दोषी करार दिया है। अदालत उनको सोमवार को सजा सुनाएगी। न्यू सुंदर नगर निवासी सुनील और उनके बेटे आर्यन ने पत्नी सरोज के नाजायज संबंध से तंग होकर खुदकुशी की थी। मृतक ने सुसाइड नोट लिखा था कि सरोज और रघुबीर में नाजायज संबंध हैं और दोनों को फांसी होनी चाहिए।
पढ़ें- जिसे जेल में साथ रखना चाहते थे राम रहीम, उसे मिलने से भी इनकार
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 4 जून 2013 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार न्यू सुंदर नगर के सुनील की शादी घटना से 18 साल पहले गांव भिरड़ाना की सरोज के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हुए। 4 जून 2013 को न्यू सुंदर नगर के मकान में सुनील और उसका आठ साल का बेटा आर्यन जहरीला पदार्थ पीए मिले थे। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सच जान बाप-बेटे ने जहर पीकर जान दे दी
suicide
न्यू सुंदर नगर के सोहन लाल ने पुलिस को बयान दिए थे कि 30 मई को सरोज दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। मेरा बेटा सुनील दो जून को उसे लेने पहुंचा। सरोज ने आने से इनकार कर दिया। इस पर तीन जून को सुनील बेटे आर्यन को साथ लेकर आने लगा।
फतेहाबाद आने पर सुनील बेटे के साथ खाना खाने एक होटल में गया। वहां आर्यन ने बताया था कि पापा ये तो वही होटल है, जिसमें मम्मी असै हम चार दिन पहले अंकल रघुबीर के साथ रात को ठहरे थे। यह सुनकर सुनील दंग रह गया था। वह बेटे के साथ घर पहुंचा था और फिर बाप-बेटे ने जहर पीकर जान दे दी थी।
सरोज और रघुबीर को किया था नामजद सोहन लाल ने पुलिस को बयान दिए थे कि उसके बेटे सुनील और बहू सरोज की आपस में बनती नहीं थीबाप-बेटे ने जहर पीकर जान दे दी । रघुबीर सरोज के भाइयों का धर्मभाई बना हुआ है। रघुबीर के सरोज के साथ नाजायज संबंध हैं। इसी से तंग होकर सुनील और आर्यन ने खुदकुशी की है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता प्रवीर आर्य ने बताया कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत उनको सोमवार को सजा सुनाएगी।