फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man raped his brother's wife with friend in meerut

भाई के सामने ही भाभी से गैंगरेप, दोस्त के साथ मिलकर दिया दरिंदगी को अंजाम

Mon, 08 Jan 2018 10:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
a man raped his brother's wife with friend in meerut
फाइल फोटो
देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी को हवस का शिकार बनाया। वारदात के वक्त महिला का पति वहीं मौजूद था। लेकिन..
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई। हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने शहर कोतवाली में मामले की शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक आठ साल पहले उसने ज्वालापुर इलाके के एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था।

पढ़ें:- किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया शादी से इनकार
विज्ञापन


इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि सुसराल वाले उन्हें अलग करना चाहते थे। ससुराल वालों ने 20 दिन पहले उसके पति की दूसरी शादी करा दी, जिसका उसने विरोध किया, तो उसके देवर ने कहा कि वह उसे मुजफ्फरनगर में रखेंगे, जहां पर उसका पति आता-जाता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a man raped his brother's wife with friend in meerut
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोप है कि शुक्रवार को उसका पति और देवर उसे कार से मुजफ्फरनगर छोड़ने के लिए आए थे। कार देवर का दोस्त चला रहा था। आरोप है कि सुबह आरोपियों ने यहां शेरपुर चुंगी के पास एक खाली जगह पर कार रोकी और पति के सामने ही उसके देवर और दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया। 

पढ़ें:-मासूम के साथ रेप कर शव को बोरे में भरकर फेंका, खून से सनी जींस की दो पैंट खोल सकती हैं राज

शोर मचाया तो कुछ लोग शोर सुनकर आ गए। लोगों को आता देखकर आरोपी उसे कार से धक्का देकर कार लेकर फरार हो गए। महिला ने किसी से मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed