{"_id":"57b6cd294f1c1bda786ecf80","slug":"a-man-murdered-his-three-daughters-in-tamilnadu-s-tiruneveli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी से झगड़े के बाद पिता ने बच्चियों को दिया जहर, किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी से झगड़े के बाद पिता ने बच्चियों को दिया जहर, किया सुसाइड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Aug 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तीरुनलवेली जिले में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बच्चियों को जहर दे दिया और खुद ने भी आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति ने यह कदम अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के बाद उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारी गई तीनों लड़कियों की उम्र 8 साल से भी कम है।
विज्ञापन
राजश्रीकरण एक मजदूर था जिसने पांच साल पहले शादी की थी। पुलिस के मुताबिक राजश्रीकरण अक्सर शराब पीए रहता था और अपनी पत्नी से भी आए दिन झगड़ा करता था। झगड़ों को बढ़ता देख उसकी पत्नी ने बच्चों को साथ ले घर छोड़कर जाने का फैसला किया। बुधवार को राजश्रीकरण ने पहले पत्नी को पीटा औक फिर जाने दिया लेकिन तीनों बच्चियों को अपने पास रोक लिया।
विज्ञापन
महिला के जाने के बाद उसने नशे की हालत में तीनों बच्चियों को खाने में जहर दे दिया. इस बीच जब वह अगले दिन उठा तो उसने तीनों को मृत पाया। बच्चियों के साथ अपने उठाए हुए कदम से बौखलाए राजश्रीकरण ने खुद पर कैरोसिन छिड़क आग लगा ली। हालात ठीक न लगने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की। राजेशकरण को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन