{"_id":"59cbac974f1c1bdb538b4ac1","slug":"a-man-killed-his-sister-in-law-in-one-sided-love-in-badaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में 'पागल' हुआ जीजा, किया ऐसा कांड कि सहम गए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में 'पागल' हुआ जीजा, किया ऐसा कांड कि सहम गए लोग
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
मृतक शाहिना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जीजा के सिर पर एक तरफा प्यार का खुमार चढ़ गया। किसी को नहीं पता था कि वो ऐसा कर देगा। उसकी हरकत से आसपास के लोग सहम गए। जानिए क्या है पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। बिसौली थाना इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर साली को मार डाला और फरार हो गया। घटना की जानकारी रात में तीन बजे जगने पर तब हुई जब परिवार वालों ने लड़की का शव घर में पड़ा देखा।
यह घटना लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद के परिवार में हुई। वह खुद दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। हत्या उसकी छोटी बहन शाहिना की हुई। आठ बहनों की शादी के बाद अब घर में उसकी मां मुन्नी बेगम, पत्नी अफसाना और शाहिना ही रहते थे।
पढ़ें:- घर के बाहर सो रही मासूम का रेप फिर गला घोंटकर नदी में फेंका
विज्ञापन
मोहम्मद के पिता की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर की बहन सोनी की शादी उसी गांव में नफीस अहमद से हुई है। सोनी सोमवार को मायके आ गई थी। बीती रात मां, दोनों बेटियां और बहू अलग-अलग चारपाई पर सोए थे।

फाइल
करीब तीन बजे मां मुन्नी बेगम किसी काम से उठीं तो चारपाई के पास बेटी शाहिना की लाश पड़ी देख सन्न रह गईं। चीखने पर बहू अफसाना और बेटी सोनी भी जाग गईं। घर में कोहराम मचा तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची दबतोरी चौकी पुलिस ने छानबीन की तो सगे बहनोई नफीस अहमद का नाम सामने आया।
पढ़ें:- मुंबई से दिल्ली पहुंचे सिरफिरे आशिक ने कर दिया इस कदर परेशान कि दर्ज करवानी पड़ी FIR
पुलिस के दबिश देने पर आरोपी नफीस तो अपने घर में नहीं मिला मगर वहां भूसे में दबे खून से सने उसके कपड़े मिल गए। उसके घर में खून भी पड़ा था। मंगलवार सुबह बिसौली सीओ मुन्नालाल ने मौका मुआयना भी किया।
चोटों को देखकर पुलिस का मानना है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार फरसा रहा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस तरह की चोट बताई गई है, वह फरसे की लग रही है। रेप की आशंका के तहत स्लाइड भी बनाई गई है।