फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man found died in Lakhimpur Kheri

गन्नों के नीचे से निकल रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
a man found died in Lakhimpur Kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
गन्ने के खेत में गन्नों के नीचे से खून निकल रहा था। वहां जाकर देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़िए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। उचौलिया इलाके में खेत पर जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकले सोनौवा के पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश कुमार जाटव का शव एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उनका गला दुपट्टे से कसा गया था। 

पढ़ें:- थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पूर्व प्रधान की हत्या जमीन के विवाद में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सोनौवा निवासी कुसुमा देवी ने बताया कि तीन दिन पहले बारिश और आंधी के दौरान उनकी गन्ने की फसल गिर गई थी, जिसकी बंधाई कराने के लिए उनके पति कमलेश जाटव 25 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने ढूंढना शुरू किया। तलाश के दौरान उनकी बाइक खेत से सटे चकरोड पर खड़ी मिली।

a man found died in Lakhimpur Kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बाइक पर ही उनकी शर्ट रखी हुई थी। अनहोनी की आशंका होने पर इसकी सूचना घरवालों ने उचौलिया पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने भी पूर्व प्रधान की रात करीब 11 बजे तक खेतों में खोजबीन की, मगर उनका कहीं सुराग नहीं लगा।

पढ़ें:- यकीन नहीं था, पिता और भाई कर देंगे ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

करीब छह बजे पूर्व प्रधान का शव गांव निवासी तौले के खेत में गन्ने के नीचे दबा मिला। उनके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शव के पास खून पड़ा था। सूचना पर सीओ मोहम्मदी विजय आनंद और इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

सीओ मोहम्मदी विजय आनंद ने कहा कि हत्या के पीछे जमीन के विवाद की बात सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed