{"_id":"59f0d6314f1c1ba7678b7a78","slug":"a-man-brutally-murdered-his-friend-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गन्नों के खेत में बह रहा था खून, लोगों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्नों के खेत में बह रहा था खून, लोगों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 26 Oct 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गन्ने के खेत में खून बह रहा था, जब आसपास के लोग वहां पहुंचे और यहां का नजारा देखा तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़ें पूरी खबर...
घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। सदर कोतवाली इलाके के सैधरी गांव के पास एक खेत में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।
मृतक की पहचान गोविंदनगर के रहने वाले कन्हैया वाजपेई के रूप में हुई है। कन्हैया दोस्त के साथ सोमवार की देर शाम गए अपने घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
पढ़ें:- बसपा नेता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
इस बीच सैधरी गांव के पास गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंची तो देखा खून से लथपथ खेत में पड़ा शव उसके पति का था। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

शव के सिर और शरीर पर गहरी चोटों के निशान हैं। मृतक की पत्नी ने दोस्त और उसके एक अन्य साथी पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कन्हैया वाजपेई काफी समय से पत्नी के साथ अपने भाई और भाभी के घर मोहल्ला गोविंदनगर में रहता था, उन्हीं के साथ खेती करता था।
मृतक कन्हैया की पत्नी अर्चना वाजपेई ने बताया सैधरी निवासी शालू गुप्ता और उसके पति के बीच गहरी दोस्ती थी। दो महीने पहले शालू गुप्ता की सोने की चेन गायब हो गई थी। शालू गुप्ता उसके पति पर चेन चोरी करने का आरोप लगा रहा था।
इसी बात को लेकर पति और दोस्त शालू के बीच विवाद हो गया था। कुछ दिन तक दोनों के बीच बोलचाल बंद रही थी, लेकिन फिर शालू का उसके घर आना-जाना हो गया था।
उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम पति पास के ही मोहल्ला गंगोत्री नगर स्थित अपने रिश्तेदार राकेश दीक्षित के घर पर गए थे।

शालू गुप्ता अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और उसके पति को बाइक पर बैठाकर ले आया था। तब से उसके पति घर नहीं लौटे। इस पर उन्होंने पति की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
मंगलवार को उन्होंने शालू के मोबाइल पर भी कॉल की, लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। इसी बीच गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें;- बैंडिट क्वीन बनाना चाहती थी डांसर हर्षिता, बदला लेने के लिए चुना खौफनाक रास्ता
सदर कोतवाल ने बताया युवक की हत्या कर शव खेत में डाला गया गया है। मृतक की पत्नी और परिवार के लोग शालू गुप्ता पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।