फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   82 year old man arrested in kokata for raping 6 year old

छह साल की बच्ची से रेप के आरोप में 82 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Tue, 03 Apr 2018 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Updated Tue, 03 Apr 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
82 year old man arrested in kokata for raping 6 year old

पुलिस ने महानगर में सोमवार सुबह 82 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। उस पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। यह घटना रविवार शाम 6 बजे की है। पुलिस के अनुसार जब बच्ची अपने मामा के घर के पास खेल रही थी तब आरोपी उसे बहलाकर अपने घर की ओर ले गया और उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद बच्ची के परिवार वालों ने उसे सीढ़ियों से उतरते देखा, पूछे जाने पर उसने सारी बात बताई। आरोपी की पहचान अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को बच्ची की मां ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही बच्ची की मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची का बयान भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed