फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   8 year old girl raped by 4 minors and a teen over 5 months in pune

8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 4 लड़के 5 महीने तक करते रहे मासूम से दरिंदगी

Fri, 22 Dec 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
8 year old girl raped by 4 minors and a teen over 5 months in pune
मिठाई खिलाने के बहाने 8 साल की बच्ची के साथ 4 लड़के पांच महीने तक गैंगरेप करते रहे। आरोपी लड़कों के साथ 18 साल की एक युवक भी शामिल है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के पिता उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन


घटना पुणे के कोंधवा इलाके की है। यहां 8 साल की बच्ची के साथ पांच लड़कों ने पिछले पांच महीने में कई बार रेप किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की के अचानक पेट में दर्द उठा, लड़की का पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। वहां डॉक्टर ने लड़की के पेट की  जांच की। डॉक्टर ने लड़की के पिता से लड़की  की मां को अपने क्लीनिक बुलाने को कहा। डॉक्टर ने लड़की की मां को बताया कि लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में कई बार रेप हुआ है। इसके बाद पुलिस को इसके जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले पांच लड़के उसके साथ गंदा काम करते थे

8 year old girl raped by 4 minors and a teen over 5 months in pune
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुछताछ में ये बताया है कि पड़ोस में रहने वाले पांच लड़के उसके साथ गंदा काम करते थे। इसमें 18 साल का एक युवक शामिल हैं। लड़की से पूछताछ के बाद पांचों लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचों में एक की उम्र 18 है बाकियों की 12, 10, 9 और  6 साल है।

पुलिस ने  बताया कि लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के लड़की को मिठाई खिलाने के बहाने घर से बाहर ले जाते थे और रेप की घटना को अंजाम देते थे। फिलाल पुलिस ने लड़कों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed