फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   8 drug adicts raped a woman in front of her husband in mumbai

घर की तलाश में निकला था दंपत्ति, नशेड़ियों ने पति के सामने किया गैंगरेप

Wed, 02 Nov 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
8 drug adicts raped a woman in front of her husband in mumbai

मुंबई में घर की तलाश में निकले पति-पत्नी के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में 32 साल की महिला के साथ 8 लड़कों ने गैंगरेप किया। चौंका देने वाली बात है कि आरोपियों ने महिला के पति को बांध कर उसके सामने ही पत्नी का रेप किया।

विज्ञापन


ड्रग्स के आदी आरोपियों ने सोमवार रात महिला को अपना शिकार बनाया। सूत्रों के अनुसार तीन आरोपियों ने महिला के पति को बांध कर रखा, वहीं 5 ने मिलकर उसके साथ रेप किया। खबर लगने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

रात के ढाई बजे 8 आरोपी घर में घुसे

8 drug adicts raped a woman in front of her husband in mumbai

मुंबई के स्लम इलाके में महिला और उसका पति घर तलाशने आए थे। देर होने की वजह से पीड़िता, पति के साथ अपनी दोस्त के घर ही रूक गई। महिला की दोस्त नाइट शिफ्ट होने के चलते घटना की रात घर में मौजूद नहीं थी। पुलिस के मुताबिक उस रात करीब ढाई बजे आठ युवक उनके कमरे में जबरन घुस गए और दंपत्ति के साथ बदतमीजी करने लगे।

जब पति ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसे रस्सी से बांध दिया और उसके सामने ही गैंगरेप किया। दोनों पति-पत्नी रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन ड्रग्स के नशे में डूबे बदमाश वारदात को अंजाम देकर ही माने।

झुग्गी बस्ती के रहने वाले हैं सभी आरोपी

8 drug adicts raped a woman in front of her husband in mumbai

बताया जा रहा है कि आरोपियों में ज्यादातर झुग्गी बस्ती के रहने वाले हैं। वन इंडिया की खबर के अनुसार आरोपियों की पहचान मुहम्मद गुलाम हुसैन खान (27), इमरान मोहम्मद हुसैन शेख (23), जहीर शरीफ खान (23), प्रदीप घागत (23) नागेश ढांगर उर्फ काटेरी(21), एजाज अहमद शेख (21), राकेश खैरे (21) नस्तैन जफर अली शेख उर्फ बाबू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed