{"_id":"5bc5153ebdec22695d35f41f","slug":"35-year-old-man-killed-for-comment-on-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: व्हाट्सएप ग्रुप में कमेंट करने पर 35 वर्षीय व्यक्ति की बर्बरता से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र: व्हाट्सएप ग्रुप में कमेंट करने पर 35 वर्षीय व्यक्ति की बर्बरता से हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद में व्हाट्सएप पर चैटिंग के वक्त मैसेज ग्रुप मेंउस दौरान चल रहे एक गंभीर मसले के खिलाफ कमेंट करने पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की बर्बरता से हत्या कर दी गई। व्हाट्सएप चैटिंग के दौरान मोईन महमूद पठान नाम के एक व्यक्ति ने किसी चीज के खिलाफ मेसेज ग्रुप मे कमेंट किया था।
विज्ञापन
इस बात से गुस्साए 15 से 20 लोगों ने रविवार मोईन पठान पर रात के समय सरेआम तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद घायल मोईन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पेशे से एक प्लॉटिंग एजेंट था।
विज्ञापन