फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   3 year old girl gangraped in surat, 4 accused of age 10 to 14 years watch vulgar video on smartphone

3 साल की बच्ची से गैंगरेप, स्मार्टफोन पर पॉर्न वीडियो देखते थे 10 से 14 साल उम्र के चारों आरोपी

Wed, 16 Jan 2019 01:45 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
3 year old girl gangraped in surat, 4 accused of age 10 to 14 years watch vulgar video on smartphone
बच्ची से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुजरात में एक मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें चार नाबालिग बच्चे शामिल हैं। चारों आरोपियों की उम्र 10 से 14 साल की है जो स्मार्टफोन पर पॉर्न वीडियो देखा करते थे। पुलिस ने चारों बाल अपराधियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में अंदरूनी चोटें आने से 12 से 14 टांके आए थे। बच्ची अभी सिविल अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


सूरत के हजीरा क्षेत्र के माता फलिया गांव में 10 जनवरी की शाम को तीन साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार की वारदात हुई थी। पुलिस ने पांचवें दिन मंगलवार को इस दरिंदगी का खुलासा किया। चारों आरोपी इसी गांव के रहनेवाले हैं। इनमें से 13 और 10 साल के दो भाई भी शामिल हैं। बाकी दो बच्चे 11 और 14 साल के हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले चारों नाबालिग स्मार्टफोन पर पॉर्न वीडियो देखे रहे थे। 
विज्ञापन


माता फलिया में 10 जनवरी दोपहर तीन बजे एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची को अकेला देख ये चारों उसे चॉकलेट खिलाने का लालच देकर झाड़ियों में ले गए। इसके बाद चारों ने एक के बाद एक उस मासूम का रेप किया। इस दरिंदगी से मासूम बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। पुलिस ने सभी आरोपी नाबालिगों को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच कराया और फिर बाल सुधार गृह भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में वॉइस सर्च से देखते थे पॉर्न वीडियो 

हजीरा पुलिस इंस्पेक्टर आरआर अहीर ने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले चारों बाल अपराधी कच्ची उम्र में ही अश्लील वीडियो देखने के आदी हो चुके थे। 14 वर्षीय बच्चे के पास उसके मामा का मोबाइल फोन रहता था जिससे चारों लड़के पॉर्न वीडियो देखते थे। चूंकि इन्हें मोबाइल में टाइप करना नहीं आता लिहाजा ये वॉइस सर्च से वीडियो खोजते थे। पुलिस की एफएसएल टीम ने इस मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। अब यह पता लगाया जाएगा कि कब-कब और कितने समय तक ये उसमें पॉर्न देखते थे। 

वारदात के दिन भी ये चारों पॉर्न वीडियो देख रहे थे। जिसके बाद इन्होंने बच्ची को बहला कर 500 मीटर दूर झाड़ियों में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। 13 साल के अपचारी ने सबसे पहले दरिंदगी की। 

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

इस सनसनीखेज मामले के खुलासे में वो बच्चा मददगार बना, जिसे अपचारियों ने बच्ची को घर छोड़ने भेजा था। गांव में पूछताछ के दौरान जब 13 वर्षीय नाबालिग ने बिना कुछ पूछे ही पुलिस को कहा कि आपको जो पूछना है पूछ सकते हो, तो इससे पुलिस को शक हुआ। उस बच्चे ने इसी लड़के का नाम और हुलिया बताया था। क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने तीन अन्य बच्चों के साथ मिलकर अपराध करना कबूल कर लिया। मेडिकल जांच के दौरान 14 साल के बाल अपचारी के प्राइवेट पार्ट पर सूजन मिली। वहीं 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को उसकी मां ने नहला दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed