फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   22 year old nanny arrested for allegedly showing obscene videos to minor girl

9 साल की बच्ची को लगातार एडल्ट फिल्में दिखाने वाली आया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 30 Apr 2018 03:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
22 year old nanny arrested for allegedly showing obscene videos to minor girl
मोबाइल फोन

मुंबई की साकीनाका पुलिस ने 22 साल की नैनी (आया) को गिरफ्तार किया है। आया पर आरोप है कि वह कथित तौर पर लगातार और जबरन 9 साल की मासूम को पोर्न फिल्में दिखाया करती थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पैरेंट्स ने खासतौर से बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में कुछ बदलावों को नोटिस किया था। बच्ची के अंदर यह बदलाव बीते 15 दिनों के अंदर आए थे जब काम के सिलसिले में पैरेंट्स घर से बाहर थे।

विज्ञापन


बच्ची के पैरेंट्स ने 22 साल की आया को जनवरी में उनकी गैर-मौजूदगी में उसकी देखभाल करने के लिए नौकरी पर रखा था। जब मां ने अपनी चहकती हुई बेटी को काफी परेशान और अंतर्मुखी देखा तो कई बार उससे इसका कारण जानना चाहा लेकिन बच्ची ने कुछ नहीं कहा। अपनी शिकायत में पैरेंट्स का कहना है कि जब वह घर में होते तब भी बच्ची अकेले रहना पसंद करती थी और गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन


अपनी बेटी के अचानक इस बदले हुए व्यवहार को देखकर 26 अप्रैल को मां ने एक बार फिर उससे परेशानी का कारण पूछा। पैरेंट्स को पहले लग रहा था कि बच्ची को पढ़ाई में मुश्किलें आ रही हैं। आखिरकार बच्ची ने बताया कि आया उसे जबरन पिछले 15 दिनों से अपने मोबाइल फोन में पोर्न वीडियो दिखा रही है। साकीनाका पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी ने कहा- आया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 2 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उसके मोबाइल को सीज करके फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed