{"_id":"57221ac64f1c1b3f44a9157c","slug":"2008-serial-blast-suspect-afridi-made-a-bomb-when-in-class-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"2008 धमाके: 12वीं कक्षा से ही बम बनाने लगा था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2008 धमाके: 12वीं कक्षा से ही बम बनाने लगा था आरोपी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक आलमजेब अफ्रीदी से पुलिस ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस हिरासत में आरोपी अफ्रीदी ने खुलासा किया है जब वह 12वीं कक्षा में था तब पहली बार बम बनाया था।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हैदराबाद क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अफ्रीदी ने स्वीकार किया जब वह 12वीं कक्षा में था तब स्कूल की लैब से कुछ केमिकल चुरा लाया था और फिर माचिस की तीलियों का इस्तेमाल कर बम बनाया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह शहर की एक जगह पर गया अपना बनाया बम से धमाका कर के भाग आया। 2008 धमाकों के बाद वह अब तक फरार था और इस फरारी के दौरान बम बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अहमदाबाद सीरियल धमाकों के आठ साल हो चुके हैं और अफ्रीदी अभी तक फरार चल रहा था।
फरार रहने के दौरान अफ्रीदी ने अपना नकली पहचान पत्र बनवाया जिससे कि वह एसी मैकेनिक का काम कर सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह इंडियन मुजाहिद्दीन के दूसरे आरोपियों के संपर्क में था या नहीं।