फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   19 year old girl allegedly raped inside a cinema hall in Hyderabad

'पद्मावत' देखने गई लड़की का सिनेमा हॉल के अंदर रेप, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Fri, 02 Feb 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Fri, 02 Feb 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
19 year old girl allegedly raped inside a cinema hall in Hyderabad
रेप

सोमवार को हैदराबाद के सिकंदराबाद में स्थित एक सिनेमा हॉल के अंदर 19 साल की लड़की का रेप किया गया। पुलिस का कहना है कि रेप पीड़िता वरासीगुडा की रहने वाली है। कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए पीड़िता की 23 साल के आरोपी भीक्षपति से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया। आरोपी पेशे से ऑपरेटर है और जगांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर एम मतैया ने बताया था कि आरोपी हैदराबाद कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद दोनों ने मिलने का और साथ में कुछ समय बिताने का निर्णय लिया। दोनों पहले इंदिरा पार्क गए और बाद में भीक्षपति उसे पद्मावत फिल्म दिखाने के लिए प्रशांत थिएटर लेकर गया। थिएटर में जाने के बाद उसने शादी का झूठा वादा करके लड़की का रेप किया।
विज्ञापन


रेप पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसे गुरुवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed