सेलफोन खरीदने की चाहत में किशोर ने रेता महिला का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने 17 वर्षीय युवक को एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोर ने शनिवार को महिला की हत्या उसके 10 महीने के दुधमुहे बच्चे के सामने कर दी थी।
लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि किशोर ने महिला की हत्या महज सेलफोन खरीदने की चाहत में ही कर दी है। किशोर को सेलफोन खरीदने की ख्वाहिश थी, इसके लिए उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी और इसीलिए वह महिला का कत्ल कर दिया।
मामला मुंबई के नालासोपारा इलाके का है। मिड- डे के अनुसार, 22 वर्षीय महिला का शव शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके फ्लैट में मिला तब पड़ोसियों को काफी देर तक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। घटना के बारे में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
31 हजार के मंगलसूत्र के लिए की हत्या
पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी युवक की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक महिला का परिचित ही था इसलिए वह आसानी से घर में दाखिल हुआ था। घर के दरवाजे जिस तरह से घटना के बाद खुले मिले उससे पुलिस को लगता है कि कोई भी घर में जबरन नहीं घुसा।
महिला का गला रेतने के बाद आरोपी युवक ने उसके गले से मंगलसूत्र उतार ले गया जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या करने से पहले आरोपी महिला से दो हजार रुपए मांगे थे जो नहीं मिलने पर उसकी हत्याकर मंगलसूत्र छीनने का प्लान बनाया।
पुलिस ने बताया कि भीड़ के साथ आरोपी युवक भी हत्याकांड का तमाशा देखने पहुंचा था। इतना ही नहीं पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही थी तो वह भी पुलिस की मदद कर रहा था। लेकिन उसकी अंगुली में ताजा घाव था जिसे देखकर पुलिस को आशंका हुई। पुलिस ने जब आरोपी से उसके घाव के बारे में पूछताछ की तो सारा रहस्य खुल गया।