पत्नी से अवैध संबंध के शक में 10वीं में पढ़ रहे चचेरे भाई को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ के किनौनी गांव में कांवड़ लेकर लौटे युवक ने सोमवार दोपहर चचेरे भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मामला अवैध संबंधों के शक का था। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों ने हत्यारोपी से तमंचा छीनते हुए उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
रोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत किनौनी गांव निवासी छोटू (17) पुत्र रामकिशन दसवीं का छात्र था। छोटू का अपने तहेरे भाई हरिओम कश्यप पुत्र चमन सिंह के घर आना-जाना था। पुलिस के मुताबिक छोटे की हरिओम की पत्नी से नजदीकी थी। कई बार हरिओम ने विरोध करते हुए छोटू से कहा था कि वह घर आना छोड़ दे। नहीं तो एक दिन जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
हरिओम रविवार को ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटा था। जहां रात में उसका चचेरे भाई छोटू से विवाद हो गया था। दोनों में विवाद बढ़ा तो परिवार के अन्य लोगों ने बीचबचाव करा दिया था। जिसके बाद हरिओम ने धमकी देते हुए कहा था कि 24 घंटे के भीतर ही वह घर में आने का बदला ले लेगा।
कांवड़ लेकर लौटा हरिओम सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से खेत के लिए चला गया। आरोप है कि इस दौरान छोटू हरिओम की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। जिसे उसके ताऊ चमन सिंह ने देखकर अपने बेटे को फोन कर सूचना दे दी। तुरंत घर लौटे हरिओम ने छोटू को पत्नी के साथ देखा तो आगबबूला हो गया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। ग्रामीणों ने दोनों को अलग किया तो छोटू अपने घर चला गया।
घर में घुसकर दो कनपटी में मारी गोली
कुछ देर बाद ही हरिओम भी घर से तमंचा लेकर छोटू के घर पहुंच गया। हरिओम ने छोटू की कनपटी के पास गोली मार दी। छोटू खून से लथपथ होकर गिरा तो आरोपी ने तमंचे से एक और गोली छोटू के सिर में उतार दी।
‘मैंने अपना बदला ले लिया’
छोटू की हत्या करने के बाद हत्यारोपी हरिओम धमकी देते हुए भागा कि उसने बदला ले लिया है। इस बीच परिवार के लोगों के अलावा गांव में भी सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों ने आरोपी को भागते समय करीब चार सौ मीटर दूर दबोच लिया।
भीड़ ने हरिओम की जमकर पिटाई की। इस बीच एसओ रोहटा सुरेंद्र भाटी मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने भेज दिया। बाद में सीओ सीओ सरधना बृजेश कुमार और एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एसओ रोहटा सुरेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक छोटू के भाई लक्ष्मण की तहरीर पर हरिओम के खिलाफ हत्या, उसकी पत्नी प्रीति और पिता चमन सिंह के खिलाफ साजिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है।