फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   16 year old girl of Delhi raised voice against mother for forcing her in flesh trade

मां ने जबरन देह व्यापार में बेटी को धकेला, पुलिस के पास पहुंच नाबालिग ने सुनाई आपबीती

Tue, 01 May 2018 02:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
16 year old girl of Delhi raised voice against mother for forcing her in flesh trade
देह व्यापार

दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने अपनी ही मां पर आरोप लगाया है कि उसकी मां ने जबरन उसे देह व्यापार में धकेल दिया था जहां से किसी तरह बचकर वह पुलिस के पास पहुंची। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने कथित तौर पर उसे एक महीने पहले मनाली में चल रहे सेक्स रैकेट में बेच दिया था। उसका कहना है कि मां ने उसे एक दलाल को सौंप दिया और इसके एवज में हर महीने 40,000 रुपए लिया करती थी। 

विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे एक महीने पहले दो दलाल मनाली लेकर गए और उसे जबरन देह व्यापार में घसीटा गया। शनिवार को दलाल ने उसे एक क्लाइंट के पास भेज दिया था। जहां से वह किसी तरह भाग निकली और मनाली के एक निजी अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचकर उसने स्टाफ के एक सदस्य से मदद मांगी जिसने चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर फोन किया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। रविवार को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), पॉक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा- लड़की के बयान के आधार पर हमने मुख्य आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब के जिरकपुर का रहने वाला है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।


लड़की ने खुलासा किया है कि कुछ और लड़कियों को मनाली लाकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया है। लड़की के अनुसार कुछ पीड़ित नाबालिग भी हो सकते हैं। मंगलवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पुलिस लड़की के बयानों को रिकॉर्ड करेगी। पिछले कुछ सालों में कुल्लू पुलिस ने 9 सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed