फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   12th student death in Mumbai's Singapore International School remains mysterious

मुंबई: पहेली बनी स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत

Thu, 12 Oct 2017 07:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 12 Oct 2017 07:10 AM IST
विज्ञापन
12th student death in Mumbai's Singapore International School remains mysterious
हत्या - फोटो : File Photo

हाईप्रोफाइल स्कूलों में छात्रों से जुड़ी नित नई खबरें अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ताजा मामला मुंबई से सटे मीरा रोड के सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल की है, जहां एक 12वीं के छात्र को अचानक चक्कर आया और वह धड़ाम से नीचे गिर गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। आश्चर्य की बात यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी छात्र शशांक अग्रवाल की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


12वीं का छात्र शशांक मंगलवार को स्कूल आया था। कक्षा में ही वह गिर पड़ा। सहपाठी और शिक्षक उसे आनन-फानन में भक्ति वेदांत अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच में पाया कि शशांक अग्रवाल को कोई भी बीमारी नहीं थी। इसलिए उसकी रहस्यमय तरीके से हुई मौत पर पुलिस भी हैरान है।

विज्ञापन


ठाणे जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेश पाटिल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि काशी-मीरा पुलिस थाने में छात्र की आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, काशी-मीरा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विशाल सानप ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और मौके पर उपस्थित शिक्षक और छात्रों के बयान रिकार्ड किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed