फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CoronaVirus: More 112 people arrived at ITBP chhawla Isolation centre from wuhan china

कोरोनावायरस: वुहान से दिल्ली ITBP सेंटर में पहुंचे 112 लोगों का पहला टेस्ट नेगेटिव

Sat, 29 Feb 2020 05:43 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 29 Feb 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: More 112 people arrived at ITBP chhawla Isolation centre from wuhan china
CoronaVirus: ITBP Isolation centre - फोटो : AmarUjala

वुहान, चीन से पहुंचे 112 लोगों का नई दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी के क्वारंटाइन केंद्र में कोरोनावायरस का पहला टेस्ट किया गया है। अच्छी बात यह है कि सभी लोगों की प्रथम रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी 112 लोगों के प्रथम बार लिए गए नमूनों की जांच आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस 'एम्स' ने की है।

विज्ञापन


कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित चीन के वुहान से हाल ही में 112 लोग भारत आए थे। इन सभी को आईटीबीपी के छावला स्थित क्वारंटाइन केंद्र में ठहराया गया है।इ नमें 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक शामिल हैं। दल में 5 बच्चे और 8 परिवार भी आए हैं।
विज्ञापन


विदेशी नागरिकों के दल में चीन से 6, बांग्लादेश से 23, म्यांमार और मालदीव प्रत्येक से 2, संयुक्त राज्य अमेरिका से 1, दक्षिण अफ्रीका से 1 तथा मेडागास्कर प्रत्येक से 1 नागरिक शामिल हैं। सभी नवआगंतुकों को तमाम तरह की आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। आईटीबीपी के डॉक्टर इनकी नियमित जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जो मेडिकल जांच हुई है, उसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव हैं। अर्थात किसी भी व्यक्ति में कोरोनावायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। उम्मीद है कि इन सभी लोगों को दो सप्ताह तक तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

इन सभी के 14वें दिन अंतिम बार नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। अगर सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें आईटीबीपी केंद्र से विदा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed