फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress attacks on CM Shivraj over black scarf issue at jan ashirwad programme

शिवराज के जन आशीर्वाद कार्यक्रम में छात्राओं के उतरवाए गए दुपट्टे, कांग्रेस ने कसा तंज

Wed, 12 Sep 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 12 Sep 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Congress attacks on CM Shivraj over black scarf issue at jan ashirwad programme
शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज छात्राएं भी आई थीं। कहा जा रहा है कि कुछ छात्राओं से कथित तौर पर दुपट्टा उतारने को कहा गया। वजह केवल इतनी थी कि दुपट्टे का रंग काला था।  

विज्ञापन


उनमें से एक छात्रा ने पूछे जाने पर बताया कि पहले तो एक महिला पुलिसकर्मी ने उनके दुपट्टे उतरवाकर बैग में रखवा दिए। बाद में पुलिस ने उन दुपट्टों को ही ले लिया और कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लौटा देंगे।
विज्ञापन


बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्लू) की करीब आधा दर्जन छात्राएं कार्यक्रम में पहुंची थीं। बता दें यह मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता कार्यक्रम के तहत ही आता है। छात्राओं का ड्रेस कोड ही गुलाबी कुर्ती, काली सलवार और काला दुपट्टा है। मुख्यमंत्री के बीते कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए जाने वाली घटना के बाद ये सब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर मुलताई के थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी विरोध प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी में लगी थी। जिस कारण उन्हें सभा स्थल पर क्या हुआ इस बारे में कुछ नहीं पता था।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की इस घटना पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुखदेव पांसे का कहना है कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि फर्जी घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री इतने डरे हुए हैं कि छात्राओं की वर्दी से ही डर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed