{"_id":"5b578ad04f1c1b827d8b48d4","slug":"cid-inquiry-of-all-girl-hostels-in-bihar-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका गृह में 29 लड़कियों के साथ रेप की पुष्टि, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका गृह में 29 लड़कियों के साथ रेप की पुष्टि, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं: डीजीपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में डीजीपी एसके द्विवेदी ने कहा कि मुजफ्फरपुर ही नहीं अन्य जगहों के मामलों में भी पुलिस मुख्यालय की पहल पर सीआईडी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि छपरा से भी यौन शोषण के मामले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा- जांच से हम संतुष्ट, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं
मंगलवार को विधानमंडल में इस मामले पर विपक्ष के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के डीजीपी, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव समेत कई अधिकारियों को तलब किया और उनसे लंबी मंत्रणा की। इससे पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए द्विवेदी ने कहा कि बालिका गृह में यौन शोषण मामले को लेकर सरकार काफी गंभीर है। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बालिका गृहों में सुधार लाने के मकसद से ही सोशल ऑडिट कराया गया था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले की सीबीआई जांच कराने पर अभी विचार नहीं किया गया है। अभी बिहार पुलिस इस पूरे मामले को देख रही है और इसकी सीबीआई जांच की जरूरत नहीं महसूस करती है। अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 44 लड़कियों में से 42 का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिनमें 29 लड़कियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस मामले में 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी ने की सीबीआई जांच की मांग
इधर, नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर यौन शोषण मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि जो मुख्य अभियुक्त है बृजेश ठाकुर, उसका सुशील मोदी जी के साथ उठना-बैठना रहा है। सुशील मोदी उसको संरक्षण दे रहे हैं। बृजेश ठाकुर के अलावा कई और नेता इसमें शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जांच अदालत की निगरानी में हो।