फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Tank filled with ash fell, three workers killed and two injured, accident in Raigad power plant

छत्तीसगढ़ : राख से भरा टैंक गिरा, तीन श्रमिकों की मौत और दो घायल, रायगढ़ के पावर प्लांट में हुआ हादसा

Sun, 12 Sep 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, रायगढ़
पीटीआई, रायगढ़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 12 Sep 2021 04:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक निजी कंपनी के परिसर में राख से भरा टैंक मजदूरों पर गिर गया।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Tank filled with ash fell, three workers killed and two injured, accident in Raigad power plant
accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित स्काई अलॉयज एंड पावर प्राइवेट लि. के संयंत्र में रविवार को राख (fly ash) से भरा टैंक गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटनास्थल राजधानी रायपुर से 240 किलोमीटर दूर स्थित है। 

विज्ञापन


यह संयंत्र रायगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर और राजधानी रायपुर से 240 किलोमीटर दूर है। खैरसिया पुलिस थाने के अधिकारी एसआर साहू ने बताया कि एक लोहे के टैंक में दोपहर करीब 12 बजे राख ले जाई जा रही थी। तभी वह संयंत्र में गैस कटिंग व वेल्डिंग से जुड़ा काम करने वाले श्रमिकों पर गिर गया। उसकी चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

मृतकों में दो बिहार के 
मृत श्रमिकों में से दो बिहार के हैं। उनकी पहचान मुनिया लाल राम, बसंत यादव के रूप में हुई। तीसरा मृतक यादराम सारथी रायगढ़ जिले का रहने वाला है। घायलों में से भी एक बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा जांजगिर चांपा का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed