{"_id":"5d3309828ebc3e6d117f23f2","slug":"chhattisgarh-monsoon-session-ends-special-session-will-be-organised-on-2nd-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, महात्मा गांधी की जयंती पर होगा विशेष सत्र आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, महात्मा गांधी की जयंती पर होगा विशेष सत्र आयोजित
Sat, 20 Jul 2019 06:09 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विघानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्य में दो अक्टूबर को विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने आज मानसून सत्र समाप्त होने की घोषणा की।
महंत ने कहा कि पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र का आज अंतिम कार्यदिवस है। यह सत्र 12 जुलाई से 19 जुलाई के मध्य तय था। उन्होंने कहा, 'इस सत्र के समापन अवसर पर मैं सर्वप्रथम सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्यों के प्रति इस सत्र के सुव्यवस्थित संचालन में सहभागिता और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।’
अध्यक्ष ने कहा कि 'मुझे आपको यह अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि वर्ष 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का 150वां वर्ष है। उनका पावन स्मरण करने और उन्हें श्रध्दांजलि देने के उद्देश्य से दो अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने पर सहमति हुई है।'