फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel rides a sports bike, video got viral

Chhattisgarh: स्पोर्ट्स बाइक पर दिखा मुख्यमंत्री बघेल का अलग अंदाज, मुख्यमंत्री कार्यालय ने शेयर किया वीडियो

Thu, 03 Mar 2022 11:02 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रायपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रायपुर Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 03 Mar 2022 11:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है। मुख्यमंत्री बघेल सीएम हाउस परिसर में ही स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए दिखे। इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel rides a sports bike, video got viral
स्पोर्ट्स बाइक चलाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है। मुख्यमंत्री बघेल सीएम हाउस परिसर में ही स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए दिखे। मुख्यमंत्री के इस बाइकर अंदाज का वीडियो मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री रेड शर्ट, ब्लैक जैकेट, चश्मा और हेलमेट लगाकर स्पोर्ट्स बाइक को चलाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
गाने के साथ शेयर किया वीडियो
मुख्यमंत्री के इस वीडियो को पंजाबी ट्रैक आय एम राइडर... के साथ शेयर किया गया है, जोकि लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। मुख्यमंत्री के इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि काका हीरो लग रहे हैं। वहीं, मोहन देव निषाद ने भी मजा आ हे कका लिखा। मुख्यमंत्री की यह वीडियो रायपुर में आयोजित सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप से जुड़ाव के लिए थी।
विज्ञापन

 
5 और 6 मार्च को होगी चैंपियनशिप
चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट एसोसिएशन की मेजबानी में होगा। इसका आयोजन 5 और 6 मार्च को बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में होगा। 5 मार्च को बाइकर्स का ट्रायल और रिहर्सल कराई जाएगी। प्रदर्शन और मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के मानकों पर खरा उतरने वालों को अंतिम प्रतियोगिता में उतरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन दर्शकों की एंट्री फ्री
दोनों दिन 3 बजे से बाइकर्स का खेल शुरू होगा। पहले दिन दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। यह बताया जा रहा है कि स्टेडियम की क्षमता से 50 फीसद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। इसके साथ भी यह माना जा रहा है कि आयोजक करीब 15 हजार दर्शकों को आने देंगे। वहीं, आखिरी दिन केवल आमंत्रित दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा।
 
ट्रैक पर बनाए गए अवरोध
स्टेडियम में चैंपियनशिप के लिए खास तौर से ट्रैक तैयार किया है। इस ट्रैक पर बाइकर्स मिट्टी के उबड़-खाबड़ रास्तों और धूल-कीचड़ जैसे अवरोधों को पार करेंगे। इसमें उन्हें स्टंट भी करना होगा। ट्रैक पर कुछ रास्तों को 15 फीट तक ऊंचे बनाया है। बताया जा रहा है कि ऐसी प्रतियोगिता यहां 13 साल के बाद हो रही है।

 
भाग लेने को रजिस्ट्रेशन जारी
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 50 खिलाड़ी अपना नाम दे चुके हैं। पंजिकरण की प्रक्रिया अब भी जारी है। स्टेडियम परिसर में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजिकरण करा सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए बाइक का भी मॉडिफाइड होना जरूरी है। इसके लिए मडगार्ड और इंडिकेटर को बाइक से निकालना होगा। उसके अलावा राइडिंग सेफ्टी एसेसरीज भी बाइकर के पास होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed