फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा 

Wed, 19 Jan 2022 06:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 19 Jan 2022 06:49 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल सुबह 10 बजे के करीब राहुल गांधी के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं में करीब 40-45 मिनट तक मुलाकात हुई।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel meets Rahul Gandhi
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार से दिल्ली लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन की रणनीति और रुझान आदि पर चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के हालात और मुद्दों को लेकर भी बात हुई। मुख्यमंत्री बघेल राहुल गांधी को छह फरवरी को अपने बेटे चैतन्य की शादी में आने का न्योता भी दे आए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल सुबह 10 बजे के करीब राहुल गांधी के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं में करीब 40-45 मिनट तक मुलाकात हुई। इस बीच उत्तर प्रदेश चुनाव के हालात, प्रबंधन पर बात हुई। राहुल गांधी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने बेटे चैतन्य बघेल की शादी का न्योता भी राहुल गांधी को दिया है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनावी राज्यों के घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की कुछ फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। इसमें किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव, हाट-बाजार क्लिनिक जैसी योजनाओं पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed