फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP lost 10-15 seats due to incorrect statement of CM Shivraj singh chauhan said Raghunandan Sharma

सीएम शिवराज के गलत बयान से भाजपा को हुआ 10-15 सीटों का नुकसान: रघुनंदन शर्मा

Mon, 10 Dec 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 10 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
BJP lost 10-15 seats due to incorrect statement of CM Shivraj singh chauhan said Raghunandan Sharma

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने बाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ी बात कही। शर्मा ने कहा कि लोगों का आक्रोश था कि सीएम ने इस प्रकार की बात कैसे कह दी कि कोई माई का लाल..... इससे हमारा नुकसान तो हुआ है और लगता है कि यदि इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नहीं होता तो 10-15 सीटें हमारी और आतीं, ये अनिश्चितता की स्थिति नहीं बनती।

विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा कि जब जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है तो निश्चित ही हार का दोष भी उन्हें ही देना होगा। हमने गलतियां तो की हैं उसी का नतीजा है कि ऐक्जट पोल में हमारे लिए सही नहीं है। 200 सीटें तो छोड़ो अगर पिछली बार जितनी सीट हमें मिलती हैं तो हम संतुष्ट होंगे। पर अगर उतनी भी सीट नहीं आतीं फिरभी हम बहुमत हासिल कर लेंगे। 
विज्ञापन





रघुनंदन शर्मा ने आगे कहा कि सीएम के 'माई का लाल वाले बयान के बाद कई लोगों से बातचीत हुई। इनमें संतों, धर्माचार्यों व विद्वानों में आक्रोश था कि मुख्यमंत्री ने भावावेश में ही सही पर गलत बात बोल दी थी। 'माई का लाल एक दंभयुक्त शब्द है। बड़े जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार भावावेश में आकर दंभोक्ति वाले शब्दों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें  कि भोपाल में हुए अजाक्स के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही थी। शिवराज ने कहा था कि प्रदेश में कोई माई का लाल आरक्षण को नहीं हटा सकता, उस बयान के बाद से ही आरक्षण विरोधी लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed