{"_id":"5efdfb0169cd5a73b460bc6c","slug":"bihar-state-bjp-in-charge-bhupendra-yadav-meets-cm-nitish-kumar-discusses-seat-sharing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः सीएम नीतीश कुमार से मिले प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः सीएम नीतीश कुमार से मिले प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा
Thu, 02 Jul 2020 08:49 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
बिहरा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयार बहने लगी है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मुलाकात की। विधानसाभा चुनाव को लेकर नेताओं का एक दूसरे से मिलना जारी है। आज उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के साथ सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली।
विज्ञापन
हाल ही में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली में भूपेंद्र यादाव से मुलाकत थी। आज नीतीश और यादव की आज की मुलाकात सीट के बंटवारे को लेकर अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार दौरे पर आए प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल कोटे की मनोनयन वाली विधान परिषद की 12 सीटों पर विशेष रूप से चर्चा की।
विज्ञापन
इन सीटों में भाजपा, जदयू और लोजपा के खाते में कितनी-कितनी सीटें जाएंगी, इस पर चर्चा हुई। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही मनोनयन कोटे का नाम राजभवन को भेजा जाएगा। भाजपा कोटे से नामों पर भी पार्टी नेताओं ने विमर्श किया। जानकारी के मुताबिक इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण का खासा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन