फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar State BJP in charge Bhupendra Yadav meets CM Nitish Kumar discusses seat sharing

बिहारः सीएम नीतीश कुमार से मिले प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा

Thu, 02 Jul 2020 08:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 02 Jul 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar State BJP in charge Bhupendra Yadav meets CM Nitish Kumar discusses seat sharing
बिहरा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयार बहने लगी है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मुलाकात की। विधानसाभा चुनाव को लेकर नेताओं का एक दूसरे से मिलना जारी है। आज उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के साथ सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली।

विज्ञापन


हाल ही में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली में भूपेंद्र यादाव से मुलाकत थी। आज नीतीश और यादव की आज की मुलाकात सीट के बंटवारे को लेकर अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार दौरे पर आए प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल कोटे की मनोनयन वाली विधान परिषद की 12 सीटों पर विशेष रूप से चर्चा की।
विज्ञापन


इन सीटों में भाजपा, जदयू और लोजपा के खाते में कितनी-कितनी सीटें जाएंगी, इस पर चर्चा हुई। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही मनोनयन कोटे का नाम राजभवन को भेजा जाएगा। भाजपा कोटे से नामों पर भी पार्टी नेताओं ने विमर्श किया। जानकारी के मुताबिक इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण का खासा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed