{"_id":"62a48fe8d179b13d2c47929d","slug":"bihar-if-nda-chooses-cm-nitish-kumar-for-presidential-post-we-would-like-it-jdu-mp-alok-k-suman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चर्चा में नीतीश कुमार का नाम, जदयू सांसद ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Presidential Election: राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चर्चा में नीतीश कुमार का नाम, जदयू सांसद ने कही यह बात
Sat, 11 Jun 2022 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Jun 2022 06:26 PM IST
सार
जदयू सांसद आलोक के. सुमन ने कहा कि अगर भाजपा गठबंधन (एनडीए) राष्ट्रपति पद के लिए सीएम नीतीश कुमार को चुनता है, तो हम इसे पसंद करेंगे। वह दूरदर्शी हैं और उनके पास काफी अनुभव है।
विज्ञापन
JDU
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति पद के लिए एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम चर्चा में है। इस बार उनकी अपनी पार्टी जदयू के सांसद ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर नीतीश राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होते हैं, तो हम इससे बहुत ही खुश होंगे।
विज्ञापन
जदयू सांसद आलोक के. सुमन ने कहा कि अगर भाजपा गठबंधन (एनडीए) राष्ट्रपति पद के लिए सीएम नीतीश कुमार को चुनता है, तो हम इसे पसंद करेंगे। वह दूरदर्शी हैं और उनके पास काफी अनुभव है। वह 20 साल से राज्य चला रहे हैं। वह देश को विकास के पथ पर ले जाएंगे। मुझे लगता है कि उन्हें इस पद पर लाना अच्छा होगा।
विज्ञापन
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इस चुनाव में निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य सांसद और विधायक शामिल होंगे। इसके नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। दरअसल, रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसलिए 25 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।
विज्ञापन