फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar Darbhanga Liquor Mafia found selling it from Cemetary Police found huge amount amid Sharabbandi news and updates

बिहार: कब्रिस्तान बना माफिया के शराब छिपाने का ठिकाना, तालाब से भी बरामद होने लगी खेप

Sat, 05 Feb 2022 05:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Feb 2022 05:51 PM IST
सार

बताया गया है कि गंगासागर तालाब के पास शराब कारोबारी दारू की खेप कब्रिस्तान में छिपा रहे थे। इसकी भनक जब स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
Bihar Darbhanga Liquor Mafia found selling it from Cemetary Police found huge amount amid Sharabbandi news and updates
बिहार में कब्रिस्तान से बरामद हुई शराब की खेप। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार सरकार के सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद राज्य में अवैध शराब का कारोबार रुक नहीं रहा है। लोग छिपते-छिपाते जुगाड़ से शराब खरीद भी रहे हैं और इसके जरिए राज्य सरकार को मिल सकने वाला करोड़ों रुपये का टैक्स दोगुना-तीन गुना फायदा बनकर माफियाओं के हाथ में भी जा रहा है। माफियाओं ने भी पुलिस से बचने के लिए शराब बेचने की नई तरकीबें निकाली हैं। ताजा मामला दरभंगा का है, जहां एक शराब माफिया ने कब्रिस्तान में शराब छिपाई थीं और इसी जगह को ठिकाना बनाकर वह अवैध कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गंगासागर तालाब के पास शराब कारोबारी दारू की खेप कब्रिस्तान में छिपा रहे थे। इसकी भनक जब स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। हालांकि, माफिया ने गुंडागर्दी दिखाते हुए स्थानीयों के साथ मारपीट तक की धमकी दे दी। बवाल भड़कने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस ने कब्रिस्तान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जब पुलिस ने अपनी छापेमारी को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि गंगासागर तालाब के अंदर भी शराब की बोतलें और बोतलों से भरी हुई बोरियां छिपाई गई थीं। पुलिस ने इस मामले में माफिया को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में आए दिन शराब से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश सरकार की शराबबंदी की योजना फेल हो रही है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि मामले में कुछ बड़े अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि तक फंस चुके हैं। हाल ही में नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने एक मुखिया को नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। उनके साथ तीन और लोगों को अरेस्ट कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed